डीएम सोनिका ने जल निकासी की व्यवस्था दुरूस्त करने को दिए निर्देश
देहरादून। देहरादून में बरसात की शुरूआत होने के साथ ही जगह-जलग जलभराव की स्थिति पैदा होने लगी है। जिससे लोगों की आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को जिले की डीएम श्रीमती सोनिका ने वर्षा जलभराव की समस्या एवं वर्षा जल की निकासी की व्यवस्था बनाने हेतु रायपुर और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों का जायजा लिया। डीएम सोनिका ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित विभागों को क्षेत्र में जल निकासी हेतु व्यवस्थांए बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ विधायक धर्मपुर विनोद चमोली और विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद रहे।
आईएसबीटी में जलभराव की समस्या के दृष्टिगत क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली एवं अन्य गणमान्यजनों द्वारा उक्त समस्या से शीघ निजात दिलाने हेतु कहा गया। जिस पर जिलाधिकारी समस्या को गंभीरता से लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को रैपिड प्लान बनाते हुए जल निकासी का पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
वंही रायपुर राजकीय चिकित्सालय के सामने खाली भूमि पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने हेतु क्षेत्रीय विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ जिलाधिकारी को उक्त समस्या का निराकरण कराने को कहा गया जिस पर जिलाधिकारी ने रेखीय विभाग सिंचाई, लोनिवि, नगर निगम आदि को आपसी समन्वय के साथ जलभराव से जल जनित रोग होने की संभावना एवं सुरक्षा के दृष्टिगत राजकीय चिकित्सालय रायपुर के सामने भूमि पर एकत्रित पानी की निकासी हेतु नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत जलभराव की स्थिति से निपटने तथा नालियों की सफाई एवं जलभराव संभावित क्षेत्रों पानी की निकासी एवं नदी का चैनलाईजेशन के साथ ही नदी, नालों के किनारे बसे लोगों को आपदा की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर स्थानान्तरित किये जाने हेतु स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए।
