सभी छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति दी जाए-कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य

0
yashpalaryasamaj

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने समाज कल्याण विभाग की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति दी जाए। राष्ट्रीय पोर्टल पर ऑनलाइन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल से छात्रवृत्ति वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी, जवाबदेह और स्वच्छ होगी।

कैबिनेट मंत्री आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सत्यापन के पश्चात छात्रवृत्ति का भुगतान इसी माह में कर दिया जाए। मंत्री ने स्पेशल कंपोनेंट प्लांट के संबंध में अवस्थापना विकास के औचित्यपूर्ण प्रस्ताव मानक के अनुरूप शासन में भेजने का निर्देश दिया। इसको लेकर उन्होंने निदेशक समाज कल्याण को निर्देश दिया कि प्रस्ताव को जांच परख लें। उन्होंने निर्देश दिया कि अवस्थापना विकास और अन्य मद की मांग अगले वित्त वर्ष के मई जून तक समय पर भेज दें। उन्होंने कहा अनुसूचित जाति बाहुल्य आबादी वाले ग्राम के स्पेशल कंपोनेंट से संबंधित प्रस्ताव भेजने से पहले स्थानीय विधायक और जन प्रतिनिधि से वार्ता कर ली जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *