नेशनल हेराल्ड केस: ईडी ने राहुल गांधी को जारी किया दूसरा समन, 13 जून को पेश होने को कहा

RAHUL-GANDHI-2

नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को वायनाड के सांसद राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले की जांच में शामिल होने के लिए नया समन जारी किया। ईडी ने अपने दूसरे समन में गांधी को कथित धनशोधन मामले में 13 जून को पेश होने को कहा है।

इससे पहले राहुल गांधी को ईडी के सामने 2 जून को पेश होना था, लेकिन देश में नहीं होने के कारण उन्होंने समय की मांग की।