ओलम्पियन साइना नेहवाल पहुंची केदार नाथ धाम, बाबा केदार के किये दर्शन
देहरादून। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल रविवार को केदारनाथ धाम पहुंची। यहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर और परिसर के साथ तस्वीरें इंटरनेट मीडिया के माध्यम से शेयर की।
रविवार को भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक विजेता साइना नेहवाल (ने अपने पिता डॉ. हरवीर सिंह नेहवाल के साथ केदारपुरी पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किये. इस मौके पर साइना ने कहा कि वह खुशनसीब है कि उसे बाबा केदार के दर्शन और पूजा अर्चना करने का सौभाग्य मिला।
इस मौके पर बदरी केदार मंदिर समिति की अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने केदारपुरी पहुंचने पर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का स्वागत किया और उन्हें बाबा केदार का प्रसाद भेंट किया।
गौर हो कि साइना ने ओलंपिक में देश को बैडमिंटन में पहला मेडल दिलाया था। इसके अलावा भी उन्होंने कई बड़े टूर्नामेंट में देश का नाम रोशन किया है। साइना के नाम अब तक 24 अंतरराष्ट्रीय खिताब हैं। 24 में से 10 सुपरसीरीज खिताब हैं।
