पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार को घेरा, Video जारी कर बोले- पंजाब का किया अपमान
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव के बीच वीडियो संदेश आया है। मनमोहन सिंह ने इस वीडियो संदेश में मौजूदा मोदी सरकार को टारगेट किया है। उन्होंने कहा कि आज लोग कांग्रेस अच्छे काम को याद कर रहे हैं। भाजपा ने पीएम मोदी की सुरक्षा के मुद्दे पर पंजाब के सीएम और राज्य के लोगों का अपमान करने की कोशिश की। अमीर लोग अमीर होते जा रहे हैं जबकि गरीब लोग गरीब होते जा रहे हैं।
पंजाब की जनता के नाम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का संदेश। pic.twitter.com/EYkPWZObo2
— Congress (@INCIndia) February 17, 2022
मनमोहन सिंह ने आगे कहा कि एक साल से चीनी फौज भारत की पवित्र जमीन पर बैठी है। इस सरकार को संविधान पर भरोसा नहीं है। संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है। सरकार देश के अंदर ही नहीं बल्कि विदेश नीति के मोर्चे पर भी फेल हुई है। उन्होंने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि मैं मानता हूं कि पीएम के पद का एक खास महत्व होता है। इतिहास पर दोष लगाकर अपने गुनाह कम नहीं हो सकते। पीएम के तौर पर काम कर मैंने ज्यादा बोलने की जगह काम को तरजीह दी। हमने सियासी लाभ के लिए देश को नहीं बांटा। कभी सच पर पर्दा डालने की कोशिश नहीं की।
महंगाई और अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि आज देश की स्थिति चिंताजनक है। कोरोना के दौर में केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण एक तरफ अर्थव्यवस्था गिरी है। महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं।
