पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने इंजीनियर्स डे पर सिपेट संस्थान में छात्रों को बांटी यूनिफार्म
देहरादून। चुनाव की इस बेला में त्रिवेन्द्र के विरोधी लगातार उनके खिलाफ बयानबाजी करने में तुले हुए हैं। लेकिन पूर्व सीएम लगातार इन बयानबाजी से दूर जनसेवा और पर्यावरण सेवा में जुटे हुए हैं। एक तरुफ उन्होंने पूरे प्रदेश में एक लाख वृक्षारोपण करने की मुहिम छेड़ रखी हैं वहीं उनकी अगुवाई में ब्लड डोनेशन कैम्प भी आयोजित किये जा रहे हैं। पर्यावरण सरंक्षण और रक्तदान शिविर के साथ-साथ वे लगातार अपने विधान सभा की जनता के बीच में जनसम्पर्क कर जनसमस्याओं को दूर करने का काम कर रहे हैं।
इस सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को ‘इंजीनियर्स डे’ के अवसर पर डोईवाला स्थित सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का भ्रमण किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्किल डेवलपमेंट के स्टूडेंट्स को यूनिफार्म किट भी वितरित की।

