लोकसम्पर्क विभाग ने आयोजित किया गढ़वाल मण्डल के सास्कृतिक दलों का ऑडिशन
देहरादून। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड ने बुधवार को प्रदेश के गढ़वाल मण्डल के जनपद-टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार के कलाकारों का ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित किया। इस ऑडिशन में संबंधित जनपदों के लगभग 20 सांस्कृतिक दलों द्वारा सरकार की नीतियों एवं योजनाओं आधारित कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया। 16 सितंबर को जनपद चमोली, पौड़ी एवं रुद्रप्रयाग के सांस्कृतिक दलों का प्रस्तुतीकरण होगा जबकि 17 सितंबर को देहरादून जनपद के रायपुर एवं विकासनगर विकासखंड के सांस्कृतिक दलों का प्रस्तुतीकरण होगा तथा 18 सितंबर को चकराता, त्यूनी एवं कालसी विकासखंड के कलाकारों का प्रस्तुतीकरण होगा।

सांस्कृतिक दलों के ऑडिशन में निर्णायक मण्डल में कार्यक्रम में महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डॉ. अनिल चन्दोला, संयुक्त निदेशक, सूचना विभाग, के.एस.चौहान, विख्यात लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी, पदमश्री लीलाधर जगुड़ी, नरेन्द्र शर्मा, भारतखण्डे संगीत महाविद्यालय, डॉ. संतोष आशीष, सहायक निदेशक पी.आई.बी., भारत सरकार, अनिल भारती, आकाशवाणी आदि उपस्थित थे।
