तालिबानियों की जीत पर खुशी मनाने रहे हिंदुस्तानी मुसलमान को नसीरूद्दीन शाह ने दी सलाह
देश दुनिया के तमाम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरूद्दीन शाह ने अफगानिस्तान क्राइसिस पर अपनी राय रखी है। अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने पर खुशी मनाने वाले हिंदुस्तानी मुसलमानों को नसीरुद्दीन शाह ने एक संदेश दिया है और उनकी आलोचना भी की है।
एक्टर आगे कहते हैं- ‘आज हर हिंदुस्तानी मुसलमान को अपनेआप से ये सवाल पूछना चाहिए कि उसे अपने मजहब में सुधार और मॉडर्निटी चाहिए या पिछली सदियों का वहशीपन। मैं एक हिंदुस्तानी मुसलमान हूं और जैसा कि मिर्जा गालिब एक अरसा पहले फरमा गए हैं, मेरा रिश्ता अल्लाह मियां से बेहद बेतकल्लुफ है, मुझे सियासी मजहब की कोई जरूरत नहीं है। हिंदुस्तानी इस्लाम हमेशा दुनियाभर के इस्लाम से अलग रहा है और खुदा वो वक्त न लाए कि वो इतना बदल जाए कि हम उसे पहचान भी न सकें’
एक्टर के इस वीडियो की चर्चा हर तरफ हो रही है। निश्चित ही तालिबान के कब्जे पर खुश होने वाले लोगों को एक्टर ने एक कड़ा संदेश दिया है। एक्टर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। बता दें, 15 अगस्त को तालिबानियों ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। जिसके बाद भारत में कुछ व्यक्ति विशेष लोगों ने इसपर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। इस वीडियो के जरिए एक्टर ने उन्हीं लोगों को जवाब दिया है।
