चीन को कड़ा संदेश,दक्षिण चीन सागर में भारतीय नौसेना भेजेगी युद्धपोत

vikramaditya-aircraft-carrier

भारतीय नौसेना ने बुधवार को एक बयान में कहा कि भारत मित्र देशों के साथ सुरक्षा संबंधों का विस्तार करने के लिए इस महीने दक्षिण चीन सागर में एक नौसैनिक टास्क फोर्स भेज रहा है। यह कदम चीन का मुकाबला करने के लिए क्षेत्रीय प्रयासों में बड़ी भूमिका निभाने के भारत के इरादे का संकेत देता है।

 

नौसेना ने कहा, “भारतीय नौसेना के जहाजों की तैनाती समुद्री क्षेत्र में अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में मित्र देशों के साथ परिचालन पहुंच, शांतिपूर्ण उपस्थिति और एकजुटता को रेखांकित करती है।”

 

पिछले साल पूर्वी लद्दाख के गलवान में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच हुई झड़प के बाद भारतीय नौसेना ने भी सख्त रुख अख्‍तियार किया है।