राजकीय शिक्षक संघ ने इन अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट, इस मुद्दे पर दिया अपना आश्वासन
देहरादून। शासन से शिक्षा विभाग में फेरबदल के बाद नई जिम्मेदारी मिलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अपना नया पद भार ग्रहण कर लिया है। गौरतलब है कि शासन ने शिक्षा विभाग को चुस्त-दुरूस्त करने के लिए विगत दिवस बड़े पैमाने पर फेरबदल किया।


मुख्य शिक्षा अधिकारी डा० मुकुल सती ने प्रतिनिधिमण्डल का आश्वासन दिया जिला स्तर पर शिक्षकों प्रकरणों का निस्तारण त्वरित गति से निस्तारण किया जाएगा। वहीं राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने भी इन अधिकारियों को अपनी ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री सोहन माजिला, संरक्षक एम० एम० सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष देहरादून सुभाष झल्डियाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अनुज चैधरी, प्रांतीय प्रवक्ता सुन्दर कुवर थे।
