पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का हार्ट अटैक से निधन

yashpal_sharma

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी यशपाल शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार तड़के 68 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। यशपाल शर्मा 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा था।

इंटरनेशनल क्रिकेट में यशपाल शर्मा का डेब्यू पाकिस्तान के खिलाफ सियालकोट में खेले वनडे मुकाबले से साल 1978 में हुआ था। इसके बाद अगले ही साल उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच भी इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला।