सेना ने एक बार फिर भारत-चीन सैनिकों में झड़प का खंडन किया

china

भारत और चीन के सैनिक गलवान में पिछले साल आमने-सामने हो गए थे। इसके बाद दोनों ओर से कई राउंड बातचीत हुईं और अब शांति कायम है। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच एक बार फिर झड़प हुई है।

भारतीय सेना ने इस बात का खंडन करते हुए कहा है कि यह स्पष्ट किया जाता है कि मई 2021 के पहले सप्ताह में पूर्वी लद्दाख की गालवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच ऐसा कोई आमना-सामना नहीं हुआ है। इसके साथ ही भारतीय सेना ने ये भी कहा है कि लेख उन स्रोतों से प्रेरित प्रतीत होता है जो पूर्वी लद्दाख में मुद्दों के शीघ्र समाधान के लिए चल रही प्रक्रिया को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले से खबर में बताया गया था कि मई के पहले सप्ताह में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में नो-पेट्रोलिंग ज़ोन में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच मामूली आमना-सामना हुआ था। हालांकि, दोनों पक्ष जल्दी से अलग हो गए।