राकेश टिकैत से मिले संजय राउत, किया ये बड़ा ऐलान

EtNIOrbWYAAnWnv

किसान आंदोलन को लेकर आज सड़क से लेकर संसद तक संग्राम छिड़ा हुआ है। संजय राउत की अगुवाई में शिवसेना का एक प्रतिनिधिमंडल गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचा है। संजय राउत ने किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात की है। इस मौके पर संजय राउत और राकेश टिकैत गले भी मिले, जिसके बाद उन्‍होंने किसान आंदोलन को समर्थन देने की ऐलान किया।

अमरिंदर सिंह ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में किसानों के आंदोलन पर बात होगी। हालांकि बीजेपी ने खुद को इससे दूर रखने का निर्णय किया है।

कृषि कानूनों को लेकर संसद में हंगामा

संसद में भी किसानों के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा जारी है। हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित हो गई है। लोकसभा में भी कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किया है।

6 फरवरी को किसान करेंगे हाईवे बंद

किसान यूनियनों ने 6 फरवरी (शनिवार) को देशव्यापी ‘चक्का जाम’ का आह्वान किया है। किसान संघों ने घोषणा की है कि वे शनिवार को तीन घंटे के लिए देश भर के विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को बंद करेंगे। सरकार द्वारा उनके आंदोलन स्थलों के पास के क्षेत्रों में लगाए गए इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध के विरोध में किसान यूनियनों द्वारा चक्का जाम लागू किया जाएगा। यूनियनों ने इसे अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न बताया है।

सिंघू बॉर्डर पर सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, किसान यूनियन नेताओं ने कहा कि 6 फरवरी (शनिवार) को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच राजमार्गों और सड़कों को अवरुद्ध किया जाएगा। यूनियनों ने कहा कि अधिकारी विरोध स्थलों पर पानी और बिजली की आपूर्ति में कटौती करके आंदोलन को मारने की कोशिश कर रहे थे। इसके अलावा, मोबाइल टॉयलेट ब्लॉकों को भी विरोध स्थलों से दूर ले जाया जा रहा है।