संसद में कृषि कानूनों के विरोध में काले गाउन पहनकर आए कांग्रेस के सांसद

7a6726feca1c750f24a8198d7bd0ea54_342_660

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में केंद्र बजट 2021 पेश कर रही है। वहीं दूसरी ओर इसका विरोध करते हुए कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल और गुरजीत सिंह औजला काले रंग का गाउन पहने हुए दिखाई दिये। दोनों सांसद किसान आंदोलन का समर्थन और तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। इसके साथ ही आज किसान आंदोलन के समर्थन में सदन के अंदर जय जवान जय किसान के नारे लगाए गए।

दिल्ली की विभिन्न बार्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को आंदोलन जारी है। वहीं देश में नाराज चल रहे किसानों को इस बजट से काफी उम्मीदे नजर आ रही हैं। इसके साथ ही नए कृषि कानूनों को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी पर फसलों की खरीद की कानूनी गारंटी की मांग के अलावा किसान संगठन ‘किसान सम्मान निधि’ को बढ़ाने और कर्ज माफ करने जैसी मांग कर रहे हैं।

बता दें कि किसानों ने पहले आज ही के दिन संसद मार्च करने की घोषणा की थी, लेकिन गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर परेड के दौरा हुई हिंसा के बाद उन्होंने यह मार्च रद्द कर दिया। वहीं दूसरी ओर दिल्ली की विभिन्न बार्डरों में जहां किसान आंदोलन चल रहा है वहां पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह कटीले वायर लगाए गए हैं इसके साथ ही ट्रैफिक में भी बदलाव किए गए हैं।