बड़ी खबर-उत्तराखंड: चार और मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव, तीन है देहरादून से, अब संक्रमितों की संख्या पहुंची 26

0
PTI13-03-2020_000060B_1584637188596_1584639780276

देहरदून। उत्तराखंड में आज कोरोना के चार और मामले सामने आए हैं। सुबह नैनीताल के कालाढूंगी निवासी एक युवक में कोरोना पॉजिटिव पाया गया तो शाम को आई रिपोर्ट के अनुसार तीन और संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 26 हो गई है। 

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संकट पर अपना हैल्थ बुलेटिन जारी किया। जिसमें बताया गया है कि रविवार को कोरोना के चार और पाॅजिटिव मामले सामने आये है। वहीं डीजी हेल्थ डॉ. अमिता उप्रेती ने चार मरीजों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि तीन मामले देहरादून से हैं। ये तीनों जमात में शामिल होकर लौटे थे। वहीं, रामनगर संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए युवक को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया है।

पिछले तीन दिनों में लगातार कोरोना संक्रमित होने की संख्या में आयी तेजी के बाद सरकार ने लाॅकडाउन पर सख्ती शुरू कर दी है। अब किसी भी प्रकार से लाॅकडाउन में छूट नही दी जायेगी। साथ ही जिन इलाकों से कोरोना संक्रमित मिले है उस इलाके को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *