पद्मश्री अवार्डी और सिख आध्यात्मिक गायक निर्मल सिंह का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

0
d8772e26c3781cc8bb4b8c3867216312_342_660

स्वर्ण मंदिर के पूर्व हुजूरी रागी ज्ञानी निर्मल सिंह का गुरुवार सुबह निधन हो गया। बुधवार को उनका कोरोना टेस्ट हुआ था जिसमें इसके संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

पंजाब आपदा प्रबंधन के विशेष मुख्य सचिव केबीएस सिद्धू ने बताया,  “स्वर्ण मंदिर, अमृतसर के पूर्व हज़ूरी रागी ज्ञानी निर्मल सिंह का आज तड़के लगभग 4.30 बजे निधन हो गया है। निर्मल सिंह बुधवार को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे।” 

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को कहा था कि पद्मश्री प्राप्तकर्ता सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। 30 मार्च को सांस फूलने और चक्कर आने की शिकायत के बाद सिंह को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे हाल ही में विदेश से लौटे थे।

पुलिस ने आसपास के इलाके को किया सील

इस बीच पुलिस ने संक्रमण के प्रसार की जांच के लिए सिंह के आवास के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, सिंह ने विदेश से लौटने के बाद दिल्ली और कुछ अन्य स्थानों पर एक बड़ा ‘सम्मेलन’ (धार्मिक सभा) आयोजित किया था। सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों और अन्य रिश्तेदारों के साथ 19 मार्च को चंडीगढ़ के एक घर में ‘कीर्तन’ किया था।

परिवार के सदस्य आइसोलेशन में

सिविल सर्जन ने कहा कि उनकी दो बेटियां, बेटा, पत्नी, एक ड्राइवर और उनके साथ छह अन्य लोग अमृतसर के एक अस्पताल में आइसोलेशन में हैं और उनके नमूनों को परीक्षण के लिए ले जाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन को उनके द्वारा सेक्टर 27 में आयोजित धार्मिक सभा के बारे में सूचित किया गया है।

2009 में मिला था पद्मश्री

सिंह को गुरु ग्रंथ साहिब (सिख पवित्र ग्रंथ) के गुरबानी में सभी 31 ‘रागों’ का ज्ञान है।  उन्हें 2009 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *