शिष्टाचार भेंट एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा

0
WhatsApp Image 2026-10-15 at 11.18.08 PM (1)

उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, कौशल विकास एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा; विश्वविद्यालय की ओर से सहयोग का आश्वासन

देहरादून। महादेवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), देहरादून, ए यूनिट ऑफ एमकेपी कॉलेज सोसाइटी (पंजीकृत 1902) के निदेशक डॉ. शक्ति सिंह बर्त्वाल ने श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अमरीश कुमार महाजन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा छात्राओं के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

भेंट के दौरान डॉ. बर्त्वाल ने कुलपति महोदय को संस्थान में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षण व्यवस्थाओं, शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम कार्यक्रमों तथा छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें कौशलयुक्त, आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करना है।

बैठक में वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, कौशल विकास को प्रोत्साहित करने, छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, संस्थान में शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) अमरीश कुमार महाजन ने संस्थान में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त किया। उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, गुणवत्ता संवर्धन एवं छात्राओं के हित में किए जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

डॉ. शक्ति सिंह बर्त्वाल ने कुलपति महोदय के सकारात्मक दृष्टिकोण एवं सहयोग के आश्वासन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन और सहयोग से संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा छात्राओं के लिए बेहतर शैक्षणिक एवं कौशल विकास के अवसर विकसित करने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. हेमंत बिष्ट, महादेवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रशासनिक अधिकारी जसवंत पवार, कॉलेज के आईटी हेड विकास गौड़ तथा दीपक बहुगुणा भी उपस्थित रहे। यह शिष्टाचार भेंट श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय एवं महादेवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बीच शैक्षणिक समन्वय, संवाद और सकारात्मक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।

डॉ. शक्ति सिंह बर्त्वाल
निदेशक
महादेवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून
(ए यूनिट ऑफ एमकेपी कॉलेज सोसाइटी, पंजीकृत 1902)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *