स्वाइन फ्लू को लेकर दून अस्पताल अलर्ट, 130 ICU बेड और जांच किट्स की पूरी तैयारी

0
1200-675-27487305-thumbnail-16x9-hjhjh

देहरादून: जिले में अब तक चालीस रोगी स्वाइन फ्लू के पाए गए हैं. स्वाइन फ्लू के खतरे से निपटने के लिए दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय अलर्ट मोड पर आ गया है. एच1एन1 के फैलाव को रोकने, मरीजों की समय पर जांच करने और अस्पताल में बेहतर उपचार की सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

स्वाइन फ्लू को लेकर जानकारी देते हुए अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी का दून अस्पताल पहले से ही फॉलो कर रहा है. रिक्वायरमेंट गाइडलाइन में बताई गई सभी जरूरी स्वास्थ्य सामग्रियां पहले से ही दून अस्पताल में उपलब्ध हैं.

उन्होंने बताया जांच के लिए जरूरी पीसीआर किट और आरटीपीसीआर किट कोरोना काल से मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध है. उन्होंने बताया इलाज से लेकर सावधानी बरतने के लिए जिन उपकरणों की जरूरत होती है, ऐसे सभी उपकरण अस्पताल में अवेलेबल हैं. उन्होंने बताया कोरोना काल से ही अस्पताल में आवश्यक प्रोटोकॉल लागू हैं, जैसे N-95 मास्क, पीपीई किट, आईसीयू और ऑक्सीजन सप्लाई की उपलब्धता.

इसके अलावा मरीजों की जांच के लिए RT-PCR सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध है. अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविन्द्र सिंह बिष्ट के मुताबिक अस्पताल में दवाइयां पर्याप्त मात्रा में मौजूद है, इस वक्त अस्पताल में लगभग 130 आईसीयू बेड हैं, जो किसी भी संकट से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं.

अस्पताल में बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी और मेडिसिन जैसे विभागों की संयुक्त टीम सतर्क है. अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविन्द्र सिंह बिष्ट ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में स्वाइन फ्लू का कोई भी मरीज भर्ती नहीं है और केवल एक पॉजिटिव केस आया था जिसका सफल इलाज कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :