भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस पर हमला, वंदे मातरम समेत कई मुद्दों को लेकर घेरा
देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता कर वंदे मातरम सहित कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस को घेरा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के लिए ये केवल एक गीत नहीं बल्कि क्रांतिकारी के बलिदान का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने वंदे मातरम को धर्म से ऊपर बताया था। कांग्रेस ने वोट गांधी जी के नाम पर लिए लेकिन उनकी सोच को आगे नहीं बढ़ाया। पत्रकारवार्ता में भट्ट ने कहा कि 24 जनवरी 1950 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को बराबर दर्जा दिया था। लेकिन पूर्व की कांग्रेस की सरकार ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया।
जन-जन के बीच वंदे मातरम को पहुंचाने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा
15 अगस्त पर पहली बार लाल किले से राष्ट्रगीत को खोया हुआ सम्मान मिला। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सबसे पहला प्रस्ताव ही राष्ट्रगीत के सम्मान को लेकर हुआ है। राष्ट्रगीत को किसी भी दबाव में हम झुकने नहीं देंगे। कांग्रेस या किसी भी पार्टी का पारित प्रस्ताव देश की संसद से ऊपर नहीं हो सकता। भट्ट ने कहा कि हम जन-जन के बीच वंदे मातरम को पहुंचाने के लिए जन जागरण अभियान चलाएंगे।

उन्होंने कांग्रेस की कार्यसमिति के प्रस्ताव की निंदा की।