2027 चुनाव से पहले हरिद्वार ग्रामीण सीट पर बढ़ी सियासी सरगर्मी, BJP नेता ने ठोकी टिकट की दावेदारी

0
1200-675-27486437-thumbnail-16x9-kkjk

हरिद्वार: उत्तराखंड के अंदर अगले साल 2027 के शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने है, जिसके लिए अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. इसीलिए एक तरफ जहां राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में उतरने की तैयारियों में जुटी हुई है तो वहीं नेता भी अपनी टिकट पक्का करने में लगे हुए है और पार्टी कार्यालय पहुंचकर अपना दावा ठोक रहे है. ऐसा ही कुछ हरिद्वार में बीजेपी के एक नेता ने किया.

दरअसल, हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं. भाजपा में इस सीट से स्थानीय और युवा चेहरे को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है. इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चौहान ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने खुद की दावेदारी पेश की. शिवा चौहान ने पार्टी नेताओं को पत्र देकर हरिद्वार ग्रामीण सीट से स्थानीय चेहरे को मौका देने की मांग उठाई.

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा जिले की सबसे हॉट सीट है. इस सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और भाजपा उम्मीदवार स्वामी यतीश्वरानंद को करारी शिकस्त भी दी थी. खास बात ये है कि उस समय स्वामी यतीश्वरानंद धामी सरकार में सबसे मजबूत कैबिनेट मंत्री थे. इस बार फिर से स्वामी यतीश्वरानंद को ही मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन चुनाव से पहले सरगर्मियां बढ़ गई है.

मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चे में जिला मंत्री शिवा चौहान, जिला कार्यालय पहुंचे और जिलाध्यक्ष को अपनी दावेदारी को लेकर बायोडाटा सौंपा. वही मीडिया से बातचीत के दौरान शिवा चौहान ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्य नहीं हुए हैं. ऐसे में इस बार जनता ऐसे स्थानीय युवा नेता को प्रत्याशी के रूप में देखना चाहती है, जो क्षेत्र की समस्याओं से भलीभांति परिचित हो और लोगों के बीच रहकर उनके लिए काम करे.

शिवा चौहान ने बताया कि वो लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं और लोगों के सुख दुख में उनके साथ खड़े रहते हैं. शिवा चौहान ने बाताया वो भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं. एबीवीपी से लेकर वो कई पदों पर पार्टी की सेवा कर चुके हैं. वर्तमान में वो भाजपा किसान मोर्चे में जिला मंत्री हैं. लगातार जनता के बीच में सक्रिय हैं. उन्होंने भाजपा नेतृत्व से इस बार स्थानीय कार्यकर्ता को टिकट देने की मांग की. साथ ही कहा कि पार्टी जो भी निर्णय लेगी, उसे माना जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :