...

ओम प्रकाश राजभर बोले- सत्ता में आए तो बाइक पर तीन सवारी फ्री, नहीं तो जीप और ट्रेन का भी चालान कर देंगे

op_rajbhar-

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अजब चुनावी ऐलान किया है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संस्थापक और प्रमुख ओपी राजभर ने कहा है कि एक ट्रेन में 70 सीटों पर 300 यात्रियों को ले जाया जाता है और चालान नहीं होता है. अगर 3 लोग बाइक चलाते हैं तो चालान क्यों होता है? उन्‍होंने आगे कहा कि जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो 3 सवारियां फ्री में बाइक चला सकेंगे, नहीं तो जीप और ट्रेन का चालान कर देंगे.

दल‍ित-प‍िछड़े वर्ग की राजनीति‍ करने वाले राजनीत‍िक दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओम प्रकाश राजभर इन द‍िनों यूपी के राजनीत‍ि में छाए हुए हैं. बसपा के संस्‍थापक काशी राम से राजनीत‍ि का पाठ सीखने वाले ओम प्रकाश राजभर उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रह चुके हैं, लेक‍िन उनके बगावती तेवर को चलते उन्‍हें कैबि‍नेट मंत्री से बर्खास्‍त क‍िया गया था.

50 हजार से ढाई लाख तक हैं राजभर वोट

एक अनुमान के मुताबिक पूर्वांचल की दो दर्जन लोकसभा सीटों पर राजभर वोट 50 हजार से ढाई लाख तक हैं. घोसी, बलिया, चंदौली, सलेमपुर, गाजीपुर, देवरिया, आजमगढ़, लालगंज, अंबेडकरनगर, मछलीशहर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही राजभर बहुल माने जाते हैं. विधानसभा 2022 के चुनाव में ओमप्रकाश राजभर भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ने की बात कर रहे हैं. उन्होंने छोटे दलों को मिलाकर संयुक्त भागीदारी मोर्चा बनाया है. वह अपनी हर जनसभाओं में पिछड़ी जातियों की बात करते हैं.  लोगों को जोड़ने के लिए भोजपुरी भाषा में संवाद करते हैं. पूर्वांचल में अधिकतर लोग भोजपुरी भाषा बोलते हैं. देखना होगा कि विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश राजभर और उनके सहयोगियों को कितना फायदा होगा.

10 मार्च को आएगा यूपी विधानसभा चुनाव का रिजल्ट

यूपी में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव के लिए सभी दलों  ने पूरा दमखम लगा दिया है. वहीं पार्टी लगातार उम्मीदवारों का ऐलान कर रही है.उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा. इस दौरान यूपी में में मतदान 10 फरवरी, 14, 20, 23, 27 फरवरी और 3 और 7 मार्च को सात चरणों में होंगे. वहीं, मतों की गिनती 10 मार्च को होगी.

ये समाचार भी पढ़ें :