...

बीजेपी ने साधा जयंत चौधरी पर निशाना, धर्मेंद्र प्रधान बोले- वो बच्चे हैं, उनका इतिहास का ज्ञान कमजोर

Dharmendra-Pradhan-1

यूपी चुनाव को लेकर सियासी दल एक दूसरे पर शब्दबाण छोड़ने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश में मुकाबला दिलचस्प होता है जा रहा है. वेस्ट यूपी में राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. जबकि बीजेपी यहां पर एसपी पर निशाना साध रही है लेकिन आरएलडी पर हमले कम कर रही है. आज बीजेपी नेता और यूपी के चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने जयंत चौधरी पर तंज करते हुए कहा कि वह एक बच्चा है, अभी अखाड़े में आया है. उनके पिता ने कई बार पार्टियां बदलीं और पहली बार जीतने पर वे किसके सहयोगी थे? नहीं पता था कि उन्हें इतिहास का कमजोर ज्ञान है.

असल में बीजेपी जयंत चौधरी को ये बताना चाहती है कि राज्य में पहले आरएलडी और बीजेपी का गठबंधन हो चुका है और आरएलडी उस वक्त पांच सीटें जीती थी. जबकि उसके बाद आरएलडी का यूपी में प्रदर्शन खराब रहा है. आज धर्मेन्द्र प्रधान ने जयंत चौधरी पर तंज करते हुए कहा कि वह बच्चे हैं और बच्चों को माफ कर दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि रालोद के जयंत चौधरी ‘एक सिक्का नहीं है कि मैं फ्लिप करूंगा’. दरअसल अभी भी बीजेपी आरएलडी पर सीधे तौर पर हमले से बच रही है और बीजेपी नेता जयंत चौधरी को बीजेपी के साथ आने का ऑफर दे रहे हैं. ताकि पश्चिमी यूपी में बीजपी की स्थिति मजबूत हो. पिछले दिनों ही बीजेपी नेता और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वेस्ट यूपी के जाट से मुलाकात की. वहीं उन्होंने सहारनपुर में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि चुनाव के बाद अगर एसपी की सरकार बनती है तो जयंत चौधरी हट जाएंगे और आजम खान बैठ जाएंगे.

धर्मेंद्र प्रधान ने जयंत चौधरी को बताया बच्चा

2017 में बीजेपी ने वेस्ट यूपी में किया था अच्छा प्रदर्शन

इस बार जिन 70 सीटों पर पहले चरण में चुनाव हो रहे हैं. बीजेपी ने 2017 में 70 में से 58 सीटें जीती थी. बीजेपी ने किसी भी दल के साथ वेस्ट यूपी में गठबंधन नहीं किया था. लेकिन जाट और गैरजाट ने बीजेपी को वोट दिया था. जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने यहां पर अच्छा प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया था और इस चुनाव में आरएलडी के दिवंगत नेता अजित सिंह और आरएलडी चीफ जयंत चौधरी चुनाव हार गए थे.

वेस्ट यूपी में 10 जनवरी को वोटिंग

राज्य के पश्चिमी जिलों में दस फरवरी को पहले चरण में वोट डाले जाएंगे. लिहाजा बीजेपी समेत सभी सियासी दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है. लिहाजा आज चुनाव प्रचार के लिए धर्मेंद्र प्रधान आगरा पहुंचे थे. जहां उन्होंने जयंत चौधरी पर निशाना साधते हुए उनके इतिहास के ज्ञान को कमजोर बताया.

ये समाचार भी पढ़ें :