यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की स्मृति में पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने रोपा पीपल का पौधा
देहरादून। अस्थल गांव रायपुर, देहरादून स्थित स्मृतिवन में रविवार को पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वृक्षारोपण की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने इसके साथ ही वहां तीन पौधे रोपित किए। जिसमें अमलतास का पौधा उन्होंने अपने पिताजी स्व. प्रताप सिंह रावत की स्मृति में, पीपल का पौधा पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश स्व. कल्याण सिंह की स्मृति में और तीसरा अमलतास का पौधा पर्यावरण प्रेमी उमेश्वर सिंह रावत के पिताजी स्व. गजराज सिंह रावत के स्मृति में रोपित किया।

उन्होंने स्मृतिवन में वृक्षों की देख-रेख करने वाली संस्था धाद एवं पर्यावरण प्रेमियों को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज सभी के प्रयासों के चलते हम पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन की दिशा में काफी आगे बड़े हैं।
