सहसपुर विधानसभाः पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश नेगी ने शंकरपुर में दिव्यांगजनों को वितरित किये राशन किट
सहसपुरः कांग्रेस नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह नेगी लगातार क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सजग हैं। कोरोना की दूसरे लहर के दौरान वे लगातार अपनी टीम के साथ कोरोना पीड़ितों की मदद में जुटे हुए हैं।

गुरूवार को कांग्रेस नेता राकेश सिंह नेगी शंकरपुर गांव पहुंचे जहां उन्होंने सोसायटी फॉर अवेरनेस ऑफ नेचर्स डवलपमेंट संस्था ने के माध्यम से दिव्यांगनों को राशन वितरण कार्यक्रम किया।
स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सहसपुर की ब्लाक प्रमुख सीमा नेगी भी मौजूद रही।
राशन वितरण कार्यक्रम के बाद राकेश नेगी ने वन विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया है। उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी सिद्धकी के साथ वृक्षारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को कहा कि पर्यावरण के सरंक्षण के लिए हम सभी को वृक्षारोपण करना चाहिए।
इस दौरान प्रधानाध्यापक अंजली टमटा, विजय पटवाल, समाजसेवी हरेंद्र नेगी, पूर्व बीडीसी सदस्य विरम चैधरी, कालू राम, राजकमल रावत, सुरेश धीमान, आकाश आजाद, मिलन चैहान, आदि उपस्थित रहे।
