नन्ही बच्ची की कविता ने जीता दिल, CM धामी को बताया ‘धाकड़’; PM मोदी पर भी कही खास बात
हरिद्वार:हरिद्वार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान एक खास पल देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद एक नन्ही बच्ची ने पूरे आत्मविश्वास के साथ सीएम धामी के सामने कविता सुनाई। बच्ची ने सीएम धामी को धाकड़ बताया तो वहीं मोदी हैं तो मुमकिन है कहा।
बच्ची की कविता बात सुनकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुस्कुराए और उसकी सराहना की। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि एक छोटी-सी आवाज़ में महान भारत के सपने झलक रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी का आत्मविश्वास और देश के प्रति उसका विश्वास वास्तव में दिल जीत लेने वाला है। मुख्यमंत्री ने इस पल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि युवाओं और बच्चों का सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना विकसित भारत की दिशा में मजबूत संकेत है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी बच्ची की बात पर तालियां बजाकर उसका उत्साहवर्धन किया।
