योगमय हुई धर्मनगरी, अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में पहुंचे योगसाधक

0
yoga

ऋषिकेशः योग नगरी ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हुआ। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद तथा गढ़वाल मण्डल विकास निगम के सहयोग योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया। इस दौरान प्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर ने अपनी प्रस्तुति से सबका मनमोहा।
योग महोत्सव में मुख्यमंत्री रावत ने देश-विदेश से आये योगाचार्यों तथा योग साधकों का स्वागत कर योग को देश-दुनियां में फैलाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य सरकार की योजना ऋषिकेश को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर योग तथा एंडवैन्चर के केन्द्र के रूप में स्थापित करने की है। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा हाल ही में अन्तराष्ट्रीय ट्रैवल मार्ट पाटा का आयोजन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *