उत्तराखण्ड को मिलेगा कृषि कर्मण पुरस्कार।

0
01

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य को वर्ष 2017-18 के लिए कुल खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-  II में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु कृषि कर्मण पुरस्कार दिये जाने के लिए चयनित किया गया है।  यह पुरस्कार आगामी 03 जनवरी, 2020 को बंगलौर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदान किया जायेगा।

इस बात की जानकारी स्वयं केन्द्रीय कृषि एवं कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को लिख पत्र में दी है। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र को इस समारोह में पुरस्कार ग्रहण करने हेतु आमंत्रण भेज अपने कृषि मंत्री, सचिव (कृषि) एवं कृषि निदेशक सहित  उपस्थित होने का आग्रह किया है।  

उत्तराखण्ड राज्य को वर्ष 2017-18 के लिए कुल खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी- II में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु कृषि कर्मण पुरस्कार दिये जाने पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार के लिए राज्य के सभी कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं प्रदेश के किसान बधाई के पात्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :