May 3, 2024

उत्तराखण्ड में बेरोजगार युवाओं को लिए राहत की ख़बर, लगभग 24 हजार रिक्त पदों पर होनी है भर्ती।

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि राज्य में लगभग 24 हजार के करीब रिक्त पदों पर नियुक्तियां जानी है, इसीलिए प्रदेश में वर्ष 2019-20 को रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग 8500 पद अधियाचन की प्रक्रिया में है। लोक सेवा आयोग द्वारा भी रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। इसी प्रकार 5500 पदों पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया हेतु विभागीय सचिवों को प्रत्येक 10 दिन में समीक्षा करने के भी निर्देश दिये गये हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com