April 28, 2024

26 नवंबर को होगा विश्वविद्यालय कर्मचारियों का सम्मेलन

उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ का दिवार्षिक सम्मेलन आगामी 26 नवंबर को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय कर्मचारी समिति के तत्वावधान में तुलाज इंस्टीट्यूट देहरादून में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर की 11 राजकीय विश्वविद्यालय एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर तथा गुरुकुल विश्वविद्यालय हरिद्वार के कर्मचारी शामिल होंगे।

जानकारी देते हुए संगठन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह एवं महामंत्री डॉ लक्ष्मण सिंह रौतेला ने बताया कि महासंघ के अंतर्गत राज्य में स्थापित समस्त राजकीय विश्वविद्यालय के अतिरिक्त केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर तथा गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के कर्मचारी संगठन भी सम्मिलित हैं एवं सभी की मांगों के संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन, राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से विविध समस्याओं के संबंध में आवश्यक गतिविधियां संगठन द्वारा की जाती है।

सम्मेलन के आयोजन के संबंध में पदाधिकारीयों ने बताया कि प्रत्येक दो वर्ष बाद संगठन द्वारा राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाता है जिसमें उच्च शिक्षा से संबंधित के विषय पर केंद्रित करके विस्तृत विचार विमर्श हेतु प्रथम सत्र रखा जाता है। इस वर्ष यह सत्र ‘ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 – परिदृश्य एवं चुनौतियां’ पर केंद्रित होगा, जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के आए प्रतिनिधियों द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के संबंध में आ रही विभिन्न समस्याओं एवं उसकी वर्तमान परिदृश्य पर अपने विचार प्रस्तुत करने के साथ सुझाव भी दिए जाएंगे जिसे संगठन द्वारा शासन को भेजा जाएगा। संगठन द्वारा सम्मेलन के उद्घाटन सत्र हेतु गणमान्यजनों से संपर्क किया जा रहा है।

सम्मेलन के आयोजक मंडल के मुख्य संयोजक चंद्र सिंह बगियाल एवं कार्यक्रम संयोजक दीपक कुमार सुंदरियाल द्वारा बताया गया कि इस आयोजन में राज्य भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के लगभग 300 से अधिक कर्मचारी शामिल होंगे। इसके उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के आयोजक मंडल द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न आयोजन समितियां का गठन कर लिया गया है।

सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु पंजीकरण गूगल फॉर्म के माध्यम से किया जा रहा है। साथ ही कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में आयोजक मंडल द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में संगठन के मुखपत्र ई पत्रिका ‘हिमाद्रि’ का विमोचन भी किया जाएगा। इसका कार्य संपादक मंडल द्वारा किया जा रहा है।

आयोजक मंडल में आयोजन सचिव देवेंद्र सिंह बिष्ट, आवास व्यवस्था संयोजक पंकज कुमार गोयल, भोजन व्यवस्था संयोजक अनबुसुया कुमार मुयाल, लेखा व्यवस्था संयोजक फुरकान अली, हॉल व्यवस्था संयोजक मुकेश कुमार पांडेय, संयोजक पंजीकरण व्यवस्था आर एस नेगी सहित समस्त कर्मचारियों को दायित्व प्रदान कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के चंद्रमोहन पैन्यूली, विवेक मोहन जोशी एवं शैलेश सेमवाल को सहसंयोजक का दायित्व दिया गया है।

उन्होंने सभी विश्वविद्यालय कर्मचारियो से सम्मेलन में बड़ चढ़कर भागदारी करने का आह्वान किया।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com