यूकेएसएसएससी पेपर लीक का बड़ा खुलासा! SIT ने आरोपी खालिद के घर मारा छापा, परिजनों से की कड़ी पूछताछ
हरिद्वार: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में जांच एजेंसी SIT की कार्रवाई तेज हो गई है। शनिवार को SIT की टीम मुख्य आरोपी खालिद के सुल्तानपुर स्थित घर पहुंची और बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू कर दी। टीम ने खालिद के परिजनों से कड़े सवाल-जवाब किए और घर से महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए।
SIT की नजर खालिद के घर से चलने वाली गतिविधियों और उसके संपर्कों पर है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पेपर वायरल प्रकरण में उसकी भूमिका कितनी गहरी है। जांच के इस मोड़ से मामला और भी गंभीर रूप ले चुका है।
