पौड़ी:उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल) शुक्रवार को जनपद मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। हैलीपैड पर पहुंचने पर पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी समेत अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया।

 दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत

राज्यपाल शनिवार को भरसार स्थित कृषि एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

 सर्किट हाउस में कार्यक्रम और निरीक्षण

पौड़ी पहुंचने के बाद राज्यपाल दोपहर करीब तीन बजे सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने बाल विकास, उद्योग विभाग और रीप (REAP) परियोजना की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों के साथ बैठक

अपने दौरे के दौरान राज्यपाल विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे, जिसमें विभिन्न विकास योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :