प्रधानाचार्या के खिलाफ शिक्षिकाओं ने दिया धरना

0
WhatsApp Image 2025-05-22 at 1.47.57 PM

देहरादून। जीजीआईसी रानीपोखरी की शिक्षिकाओं ने प्रधानाचार्य के खिलाफ राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ गुरूवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने प्रधानाचार्य पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। दूसरी ओर, प्रधानाचार्य का कहना है कि जिन शिक्षिकाओं का इस साल जीरो रिजल्ट रहा, उनको छात्राओं पर ज्यादा ध्यान देने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन इसे उत्पीड़न बताया जा रहा है।

राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कुलदीप कडज्ञरी और जिला मंत्री अर्जुन पंवार ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल लगातार शिक्षिकाओं का उत्पीड़न कर रही हैं। शिक्षा विभाग उनके खिलाफ जांच कर रहा है। जांच पूरी होने तक उनकों वहां से हटाया जाए। वहीं प्रधानाचार्य का कहना है कि यहां मेरी ज्वाइनिंग के बाद व्यवस्थाएं सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे शिक्षिकाओं को दिक्कत है।

वहीं, दून प्रिंसिपल एसोशिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संरक्षक राम बाबू विमल का आरोप है कि मौजूदा प्रिंसिपल से पहले जीजीआईसी में प्रिंसिपल रहीं महिला के खिलाफ भी ऐसा ही हुआ था। ऐसे में शिक्षकाओं को आत्मंथन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *