पंजाब में फिर मुठभेड़! बंबीहा गैंग के 2 गुर्गे गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप फरीदकोट में पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच आधी रात को गोलीबारी, भारी असलहा और फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद।
पंजाब डेस्क: पंजाब के फरीदकोट में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर ने सनसनी फैला दी है। मंगलवार देर रात बंबीहा गैंग के दो गुर्गों को पुलिस ने गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिया। इन बदमाशों की पहचान सुखजीत सिंह उर्फ सुख रोमाना और हरमनदीप सिंह उर्फ रूशा के रूप में हुई है।
कैसे हुई मुठभेड़?
फरीदकोट के बीर सिखा वाला इलाके में पुलिस को गैंगस्टर हरसिमरनजीत उर्फ सिम्मा बहबल के साथियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सीआईए जैतो और थाना जैतो की टीमों ने इलाके में नाका लगाया। बदमाशों ने पुलिस की सरकारी गाड़ी पर 3 गोलियां चलाईं और भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया।
क्या बरामद हुआ?
पुलिस ने आरोपियों के पास से:
- 315 बोर और .32 बोर की पिस्टल
- 6 जिंदा कारतूस
- फॉर्च्यूनर गाड़ी
बरामद की।
गैंगस्टर सिम्मा के अपराध
हरसिमरनजीत उर्फ सिम्मा बहबल 26 मामलों में वांछित है, जिसमें हत्या, जबरन वसूली, नशा और असला एक्ट शामिल हैं।
एसएसपी का बयान
फरीदकोट की एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह योजनाबद्ध थी। दोनों आरोपी घायल अवस्था में पकड़े गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
