देहरादून में प्रेस क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, सीएम ने खेला क्रिकेट

0
WhatsApp Image 2026-03-25 at 4.21.03 PM

देहरादून:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं मैदान में उतरकर क्रिकेट खेला और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना को बढ़ावा दिया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और संघर्षशीलता जैसे गुणों का विकास होता है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि अधिक से अधिक युवा खेलों से जुड़ सकें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” जैसे कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन पहलों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला है और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिल रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक उमेश शर्मा काऊ, निदेशक खेल डॉ. आशीष चौहान, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय सिंह राणा सहित क्लब के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :