May 3, 2024

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके पद चिन्हों पर चलने का लिया संकल्प।

देहरादून। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, कुशल संगठनकर्ता, एकात्ममानव दर्शन के प्रणेता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को भाजपा सतेराखाल-चोपता मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा मायकोटी में मनायी गयी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सम्पूर्णानन्द सेमवाल ने कहा वे एक सच्चे देशभक्त, युगदृष्टा और अन्त्योदय और एकात्म मानववाद के सच्चे प्रणेता थे। उनके समाज के उत्थान के लिये दिये गये संदेशों पर चलने का आह्वान किया गया।

सांसद प्रतिनिधि कुलेन्द्र राणा ने दीनदयाल जी के जीवन दर्शन पर विस्तार से ग्रामीणों को बताया तथा केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों व जनहित से जुड़ी योजनाओं के बारे में चर्चा की।

मंडल अध्यक्ष गम्भीर सिंह बिष्ट ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी व प्रखर चिंतक थे जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। उनके राजनीति व राष्ट्रनीति के विचार आज के दौर में भी प्रासंगिक हैं और साथ ही उनके बताये गये रास्ते पर चलने का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह गुसाईं, क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरव सुपरियाल, अमन वशिष्ठ, विनोद प्रसाद जोशी, के सी वशिष्ठ, राजेन्द्र प्रसाद वशिष्ठ, रामेश्वर सेमवाल, हरीश गुसाईं, अंजू वशिष्ठ, गीता वशिष्ठ, लक्ष्मी शर्मा, लक्की देवी, शकुन्तला देवी आदि मौजूद थे।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com