एकतरफा प्यार में सनकी युवक ने दिनदहाड़े युवती की हत्या

0
murder

देहरादून के पलटन बाजार में चाकू से गला रेतकर वारदात, आरोपी गिरफ्तार — पहले भी दे चुका था धमकी

देहरादून के व्यस्त पलटन बाजार में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक ने कथित तौर पर एकतरफा प्रेम के चलते 23 वर्षीय युवती पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना दिनदहाड़े बाजार क्षेत्र में हुई, जिससे आसपास मौजूद व्यापारियों और ग्राहकों में दहशत फैल गई। पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मृतका की पहचान गुंजन (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पलटन बाजार की एक कपड़ों की दुकान में काम करती थी। पुलिस के अनुसार आरोपी आकाश, जो गुंजन का परिचित था, लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। युवती ने उसके प्रस्तावों को ठुकरा दिया था, जिसके बाद वह लगातार दबाव और धमकियां दे रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुंजन रोज की तरह काम पर जा रही थी। उसी दौरान आरोपी स्कूटर से वहां पहुंचा और बहस के बाद अचानक चाकू निकालकर उसके गले पर वार कर दिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। घायल अवस्था में युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों ने कुछ दिन पहले आरोपी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस की शुरुआती लापरवाही की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल रहा और व्यापारियों ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है  घटना के बाद संबंधित चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :