आज से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र के काफी ‘गरम’ रहने के आसार

0
indianparliament

नई दिल्ली। आज से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र के काफी ‘गरम’ रहने के आसार हैं। सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई है कि संसद में सकरात्मक बहस होगी जिससे देश को लाभ होगा।पीएम ने कहा कि इसमें कई महत्वपूर्ण सरकार के कामकाज जो दूरगामी प्रभाव डालेंगे सदन में आएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सदन में अच्छी, सकारात्मक बहस हो, जो देश के लिए अधिक कारगर साबित होगी। ऑल पार्टी मीटिंग में यही बात हुई है, मैं आशा करता हूं कि सकारात्मक रूप से सदन चलेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन महीनों में प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों में जो तल्खी दिखाई दी, उसका असर भी संसद में दिख सकता है।

दूसरी तरफ विपक्ष ने भी अपने तेवर साफ कर दिए हैं।इस सत्र के हंगामेदार होने के आसार है। कांग्रेस ने कहा है कि पीएम मोदी को गुजरात चुनाव में ‘पाकिस्तान’ का इस्तेमाल करने के मुद्दे पर संसद में सफाई देनी होगी और पीएम मोदी से माफी की मांग कर सकती है।। इस बीच आज मोदी कैबिनेट की बैठक भी होनी है जिसमें तीन तलाक पर बिल को मंजूरी दी जाएगी। 5 जनवरी तक चलने वाले शीतकालीन सत्र में गुजरात और हिमाचल के चुनावी नतीजे सरकार और विपक्ष के तेवरों पर खासा असर डालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :