मनिका बत्रा और शरत करेंगे एशियाई खेलों में भारतीय चुनौती की अगुआई

0
manika

कॉमनवेल्थ गेम्स की स्टार मनिका बत्रा और दिग्गज शरत कमल 18 अगस्त से दो सितंबर तक इंडोनेशिया के जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। भारतीय टेबल टेनिस संघ (टीटीआईएफ) ने बुधवार को दस सदस्यीय टीम की घोषणा की। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाली पुरुष और महिला टीम में एक-एक बदलाव किया गया है। युवा मानव ठक्कर और अहिका मुखर्जी की जगह सनिल शेट्टी और पूजा सहासराबुधे को शामिल किया गया है।

टीम इस प्रकार हैंः-

पुरुष : अचंता शरत कमल, जी साथियान, एंटोनी अमलराज, हरमीत देसाई, मानव ठक्कर।

महिला : मनिका बत्रा, मौमा दास, मधुरिका पाटकर, अहिया मुखर्जी व सुतीर्था मुखर्जी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *