चार साल बेमिसाल कार्यक्रम की शुरुआत, सीएम धामी ने स्टॉल पर बनाई ‘सेल रोटी’

0
WhatsApp Image 2026-03-23 at 1.50.14 PM

देहरादूनपुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का परेड ग्राउंड में शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने न केवल कार्यक्रम का उद्घाटन किया, बल्कि स्टॉल पर पहुंचकर खुद ‘सेल रोटी’ बनाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

राज्यभर में 23 से 25 मार्च तक आयोजित होने वाले इस विशेष अभियान की थीम ‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’ रखी गई है। राजधानी देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

स्टॉल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री द्वारा ‘सेल रोटी’ बनाना कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बन गया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। लोगों ने मुख्यमंत्री के इस सहज और आत्मीय अंदाज की सराहना की।

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से जुड़ सकें। इसके साथ ही विभिन्न जिलों में भी जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सरकार ने चार वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने दावा किया कि समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून और औद्योगिक विकास जैसे कई ऐतिहासिक फैसले राज्य की प्रगति को नई दिशा देने वाले साबित हुए हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से सरकार अपनी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ ही आगामी योजनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत कर रही है। आने वाले समय में इसी ऊर्जा के साथ विकास कार्यों को और गति देने का संदेश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :