UKSSSC पेपर लीक मामले में करन माहरा ने भाजपा सरकार को घेरा

0
karan mahra 1

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने UKSSSC पेपर लीक मामले में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज BJP का दूसरा नाम है – पेपर चोर! देशभर में बार-बार होने वाले पेपर लीक ने करोड़ों मेहनती युवाओं की ज़िंदगी और सपनों को तबाह कर दिया है। उत्तराखंड का UKSSSC पेपर लीक इसका ताज़ा उदाहरण है। लाखों युवाओं ने दिन-रात मेहनत की, लेकिन BJP ने चोरी से उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया।

करण माहरा ने कहा कि हम लगातार मांग कर रहे हैं कि पेपर लीक रोकने के लिए मज़बूत और पारदर्शी सिस्टम बनाया जाए। लेकिन मोदी सरकार इस पर आंखें मूंदकर बैठी है – क्योंकि उन्हें युवाओं की बेरोज़गारी की नहीं, बल्कि अपनी सत्ता की चिंता है।बेरोज़गारी आज देश की सबसे बड़ी समस्या है और यह सीधे तौर पर वोट चोरी से जुड़ी है। पेपर चोरों को पता है – अगर युवाओं को रोज़गार नहीं भी मिलेगा, तो भी वे चुनाव में वोट चोरी करके सत्ता में बने रहेंगे।

युवा सड़कों पर हैं और नारा दे रहे हैं – ‘पेपर चोर, गद्दी छोड़! यह सिर्फ़ युवाओं की नौकरी की लड़ाई नहीं है, यह न्याय और लोकतंत्र की लड़ाई है। मैं हर छात्र और युवा के साथ इस न्याय की लड़ाई में मजबूती से खड़ा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *