भारत और ब्रिटेन की सेना अजेय वारियर 2017’ संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास करेंगी

0
Indo-military1474980990_big_27_09_2016_1490673096_wallpaper

नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन की सेना 01 से 14 दिसंबर के बीच राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में ‘अजेय वारियर 2017’ संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास करेंगी।


रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष ओझा ने बताया कि यह युद्धाभ्यास दोनों देशों के बीच में तीसरा संयुक्त युद्धाभ्यास होगा। दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग का पुराना इतिहास रहा है। इस श्रंखला का पहला अभ्यास वर्ष 2013 में बेलगाम में और दूसरा अभ्यास वर्ष 2015 में ब्रिटेन में हुआ। उन्होंने बताया कि इस वर्ष होने वाले युद्वाभ्यास में भारतीय सेना की 20 राजपूताना राइफल्स और ब्रिटिश सेना की प्रथम बटालियन रॉयल एंग्लिकन रेजिमेंट हिस्सा लेंगी । दोनों देशों से करीब 120 सैन्य कर्मी इस युद्धाभ्यास में शामिल होंगे।

लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष ओझा के अनुसार विश्व युद्ध अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी सहयोग एवं समन्वय को बढ़ाना है। 20 राजपूताना राइफल्स को काउंटर टेररिज्म के क्षेत्र में ऑपरेशन पवन एवं जम्मू-कश्मीर में सैनिक गतिविधि का व्यापक अनुभव है वही प्रथम बटालियन रॉयल एंग्लिकन रेजिमेंट को अफगानिस्तान एवम इराक में अपना युद्ध कौशल दिखाने का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :