बुढ़लाडा के किसान धीरा सिंह को 50 रुपये की लॉटरी में लगा 21 लाख रुपये का इनाम, परिवार में खुशी की लहर
बुढ़लाडा: कहते हैं किस्मत कभी भी पलट सकती है, और यह सच साबित हुआ बुढ़लाडा के किसान धीरा सिंह के साथ। शनिवार सुबह राशन लेने घर से निकले धीरा सिंह ने बस स्टैंड पर बने लॉटरी स्टॉल से अचानक 50 रुपये की लॉटरी टिकट खरीदी।
किसने सोचा था कि यही टिकट उनकी जिंदगी बदल देगा। लॉटरी खुलने पर धीरा सिंह को 21 लाख रुपये का इनाम लगा। आर्थिक परेशानियों में जूझ रहे किसान और उनके परिवार के लिए यह वरदान से कम नहीं था। इनाम की खबर मिलते ही पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल बन गया।
धीरा सिंह ने राजश्री लॉटरी प्रबंधन और भगवान का धन्यवाद किया। यह घटना साबित करती है कि किस्मत कभी भी किसी का रुख बदल सकती है।
