15 जून तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन बीटी किस्म के बीजों पर 33% सब्सिडी, मिलेगा 10 पैकेट तक का लाभ
फाजिल्का: किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्य कृषि अधिकारी रजिंदर कुमार कंबोज ने बताया कि जिले में अब तक 60 हजार हेक्टेयर में नरमे की बुवाई हो चुकी है। पंजाब सरकार की ओर से किसानों को नरमे के बीजों पर 33% सब्सिडी देने का फैसला किया गया है।
आवेदन की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 15 जून 2025 कर दी गई है। किसान विभागीय पोर्टल https://agrimachinerypb.com/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह सब्सिडी केवल पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी और कृषि विभाग से मान्यता प्राप्त बीटी किस्म के बीजों पर दी जाएगी। एक किसान को अधिकतम 10 पैकेट तक सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
मुख्य कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन कर सब्सिडी का लाभ उठाएं।
