हरियाणा में कोरोना फिर सक्रिय: 24 घंटे में मिले 29 नए केस, गुरुग्राम और फरीदाबाद बने हॉटस्पॉट कुल सक्रिय मरीज 108, स्वास्थ्य विभाग ने मास्क और कोविड प्रोटोकॉल के पालन की दी चेतावनी

0
Screenshot 2025-08-23 194457

हरियाणा (डेस्क): प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग ने 29 नए कोरोना मरीज दर्ज किए हैं। सबसे ज्यादा नए मरीज फरीदाबाद में 12 और गुरुग्राम में 9 पाए गए हैं। इस वृद्धि के साथ ही प्रदेश में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 210 पहुंच गया है, जिनमें 108 सक्रिय मरीज हैं।

कोरोना हॉटस्पॉट जिले:

  • फरीदाबाद: 12 नए केस

  • गुरुग्राम: 9 नए केस

  • करनाल: 2

  • यमुनानगर: 1

  • पंचकूला: 2

  • रेवाड़ी: 2

  • सिरसा: 1

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 102 मरीज कोरोना मुक्त हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी:
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। विदेश से आने वाले यात्रियों पर भी स्वास्थ्य विभाग की कड़ी निगरानी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *