Haryana Budget 2025: किसानों के लिए CM सैनी ने खोला खुशियों का पिटारा, देसी गाय और ऋण की झड़ी किसानों को नकली बीज से सुरक्षा, महिला किसानों को ब्याज मुक्त 1 लाख रुपये का ऋण, धान की खेती छोड़ने पर बढ़ा अनुदान, प्राकृतिक खेती और बागवानी में मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी ने अपना पहला बजट पेश करते हुए किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि नकली बीज और कीटनाशक के चंगुल से किसानों को बचाने के लिए नए कानून लाए जाएंगे। इसके साथ ही सहकारी समिति के रूप में पंजीकृत FPO को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए नई बागवानी नीति लागू की जाएगी।
महिला किसानों को डेयरी, कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन के लिए ब्याज मुक्त 1 लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा।
गाय पालकों के लिए बड़ी सौगात:
मोरनी के किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार विशेष कार्य योजना बनाएगी। देसी गाय खरीदने पर मिलने वाला अनुदान ₹25,000/- से बढ़ाकर ₹30,000/- किया जाएगा और अब 1 एकड़ तक के किसान इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
खेती छोड़ने वाले किसानों के लिए बढ़ा अनुदान:
“मेरा पानी मेरी विरासत योजना” के तहत धान की खेती छोड़ने वाले किसानों को प्रति एकड़ ₹8,000/- अनुदान मिलेगा। लवणीय/नमकीन भूमि को पुनर्जीवित करने का लक्ष्य इस वर्ष 62,000 एकड़ से बढ़ाकर 1,00,000 एकड़ किया गया है। 2024-25 में प्राकृतिक खेती के लक्ष्य को 25,000 एकड़ से बढ़ाकर 1 लाख एकड़ करने का प्रस्ताव है।
