May 1, 2024

Google Doodle: महान कवयित्री महादेवी वर्मा को गूगल ने किया याद

हिन्दी की सर्वाधिक प्रतिभावान कवयित्रियों में से एक महादेवी वर्मा को गूगल ने आज याद किया। उनके लिए गूगल ने डूडल बनाया है। 27 अप्रैल 1982 को महादेवी वर्मा को भारतीय साहित्य में उनके अहम योगदान के लिए ज्ञानपीठ अवॉर्ड मिला था। उनका जन्म 26 मार्च 1907 को उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में हुआ था। 1916 में 9 वर्ष की उम्र में उनका विवाह हो गया था, लेकिन विवाह के बाद भी वह अपने माता-पिता के घर ही रहीं और उन्होंने इलाहाबाद के क्रॉसवाइट गर्ल्स स्कूल में अपनी पढ़ाई जारी रखी। उन्हें मॉर्डन मीरा के नाम से भी जाना जाता है।

इस डूडल को गेस्ट कलाकार सोनाली ज़ोहरा ने बनाया है। डूडल में महादेवी वर्मा को हाथों में डायरी और कलम लिए अपने विचारों में खोया हुआ दिखाया गया है। साहित्य में योगदान के लिए इस महान कवियित्री को ज्ञानपीठ, पद्म भूषण, पद्म विभूषण आदि जैसे कई अवॉर्ड मिले। 11 सितंबर 1987 को इलाहाबाद में ही उनका देहांत हो गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com