May 3, 2024

राम मंदिर का शिलान्यास बीजेपी हेडक्वार्टर से देखा गया लाइव, सीएम ने अपने आवास में प्रकाशित किये दीप।

देहरादून। लंबे समय से विवादित राम मंदिर मामले का अंत होने के बाद से ही रामभक्तों में खुशी की लहर देखी गई। आज राम मंदिर का शिल्यान्यास तो अयोध्या में हुआ है लेकिन देश भर में रामभक्तों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। सियासत भी जैसे राममई हो गई है। देहरादून में भाजपा हेडक्वार्टर में एक बड़ी स्क्रीन लगाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत पार्टी नेताओं ने पूरे कार्यक्रम को लाइव देखा। तो दूसरी ओर भाजपा महिला विंग की ओर से कार्यालय परिसर में रंगोली बनाई गई जिसमें फूलों की पत्तियों से कमल का फूल बनाकर उस पर जय श्री राम लिखा गया। इसके अलावा कार्यालय में शाम को दीपोत्सव और सुंदरकांड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने आवास में दीप प्रकाशित किए।

आपको बता दें कि इससे पहले उत्तराखण्ड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने स्मरण को साझा करते हुए कहा कि श्रीराम मन्दिर के निर्माण के लिए जब 1989 में आन्दोलन चल रहा था, तब वे मेरठ में थे। भेष बदलकर उन्होंने आन्दोलन में भाग लिया था। उन्होंने कहा कि उनके साथ हजारों लोगों ने इस आन्दोलन में भाग लिया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उनकी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता हुई और वे जल्द ही अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे। अयोध्या में जो श्रीराम मन्दिर बनेगा उसका स्वरूप भी देखकर आयेंगे।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com