उत्तराखंड:टनकपुर-बनबसा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डंपर ने 11 तीर्थयात्रियों को कुचला

0
acc
टनकपुर-बनबसा हाईवे पर एक बेकाबू डंपर ने  मां पूर्णागिरि धाम जा रहे तीर्थयात्रियों को कुचल दिया। पैदल जा रहे इन यात्रियों में से 6 की मौके पर ही मौत हो गई और 5 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक सभी तीर्थयात्री माता की डोली लेकर पैदल जा रहे थे। हादसे में छह की मौके पर मौत हो गई है, जबकि कुछ यात्री टनकपुर अस्पताल में भर्ती कराए गए।

5 घायलों को टनकपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

पुलिस, सेना, प्रशासन ने रेस्क्यू कर घायलों को उपचार हेतु सीएचसी टनकपुर पहुंचाया। वहीं अन्य गंभीर घायलों को हल्द्वानी रेफर किया गया है। मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

मृतकों के नाम:
1. राजकुमार पुत्र नन्हे उम्र 16 वर्ष नवाबगंज बरेली।
2. दीनदयाल पुत्र फोशी राम 35 वर्ष नवाबगंज बरेली।
3. माखन लाल पुत्र गाइड लाल 12 वर्ष, नवाबगंज, बरेली।
4. केशर सिंह पुत्र रूपचरण, उम्र 16 वर्ष, बहेड़ी।
5. वीर सिंह पुत्र अंगदलाल 18 वर्ष बहेड़ी।
6. सोनू पुत्र माखनलाल 18 वर्ष नवाबगंज, बरेली।
7. विशाल उम्र 17 वर्ष सदलपुर।
8. सोहन लाल पुत्र नाथू लाल, 40 वर्ष, नवाबगंज, बरेली।
9. रामस्वरूप पुत्र नाथू लाल 45 वर्ष।
10. बाबू निवासी नवाबगंज, बरेली।
11. पहचान नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *