डा. आर. बी. एस. रावत को भारत सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी

0
rbs

उत्तराखंड के पूर्व मुख्य वन संरक्षक डा. आर. बी. एस रावत को भारत सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। भारत सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने डा. रावत के अनुभव और हिमालय क्षेत्र में किये गये कार्य को मध्यनजर रखते हुए उन्हें उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का रिजनल इम्पवारमेंट कमेटी (आर.ई.टी) का सदस्य नियुक्ति किया। भारत सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर डा. रावत ने कहा कि वह हिमालय क्षेत्र व अपने प्रदेश के लोगों के साथ अपना अनुभव साझा करेंगे। जिससे प्रदेश व हिमालयी क्षेत्र का विकास हो सके। आपको बता दें कि डा. आर. बी. एस. रावत पूर्व में उत्तराखंड अधिनस्थ चयन आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *