गन्नौर में भाजपा का दम! देवेंद्र कादियान बोले- यह नेता और बेटे के बीच का चुनाव
पांची जाटान गांव में हुआ भव्य स्वागत, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
गन्नौर : हरियाणा में चुनावी हलचल तेज है, और गन्नौर से भाजपा नेता देवेंद्र कादियान पूरे जोर-शोर से अपना जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। आज कादियान ने गन्नौर के पांची जाटान गांव का दौरा किया, जहां ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अपने पक्ष में वोट की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव “नेता और बेटे” के बीच का है।
कादियान ने कहा, “आपका बेटा पिछले 8 वर्षों से आपके बीच रहकर ‘देवा सोसाइटी’ के माध्यम से सेवा कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। यह चुनाव आपके वोट से क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन लाने का अवसर है।”
कांग्रेस पर तीखा हमला:
देवेंद्र कादियान ने कांग्रेस पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी प्लॉट देने की बात कहकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गन्नौर में कभी विकास कार्य नहीं किए और सिर्फ अपने परिवार का भला किया। इस बार जनता कांग्रेस को घर बैठाने का काम करेगी और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी।
